作词 : Traditional Music
作曲 : Priyanshu Soni
||नमोस्तुते||
माँ तू ही दुख निवारिणी
हे सर्वमंगल कारिणी
हे चण्ड मुण्ड विदारिणी
तू ही शुम्भ निशुम्भ संहारिणी
हे महीष दानव मर्दिनी
काली है तू ही कृपालिनी
हे मातृ सृष्टि सृजन करे
तू ही दानवों का दमन करे
दुर्गा तू ही लक्ष्मी तू ही
तू ही सरस्वती का स्वरूप है
कण कण में तू ही समाई है
तू ही छाँव है तू ही धूप है
हे चिंतापूर्णी नमोस्तुते
हे ज्वालादेवी नमोस्तुते
चामुंडा देवी नमोस्तुते
माँ शेरावाली नमोस्तुते
कामाख्या देवी नमोस्तुते
मीनाक्षी देवी नमोस्तुते
हे सर्वशक्ति नमोस्तुते
तू ही योग भक्ति नमोस्तुते
नमोस्तुते-नमोस्तुते